Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सलेमपुर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, सैकड़ों मरीजों का हुआ इलाज

देवरिया।सलेमपुर,  राजीव गांधी फाउंडेशन, एकौना व अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, मस्तीचक के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच महाशिविर का आयोजन तहसील क्षेत्र के एकौना में किया गया। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ संजीव कुमार व उनकी टीम ने  आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार किया।
शिविर में सैकड़ों मरीजों की नेत्र जांच एवं उपचार किया गया। जांच के दौरान मोतियाबिंद सहित विभिन्न नेत्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को चिन्हित किया गया। जरूरतमंद मरीजों को आगे के उपचार एवं ऑपरेशन के लिए आवश्यक जानकारी भी दी गई।
आयोजकों ने बताया कि चयनित मोतियाबिंद मरीजों का ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से निःशुल्क कराया जाएगा। निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों के आने-जाने, भोजन एवं रहने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर के आयोजन में कांग्रेस नेता दीनदयाल प्रसाद का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुलभ नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना रहा। शिविर में उपचार कराने पहुंचे मरीजों ने इस पहल की सराहना की। इस दौरान संतोष कुमार सिंह, अमरजीत राजभर, गोविंद मिश्र सहित कई लोग सहयोग में लगे रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh