भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सदन अभियान के तहत हुई बैठक
देवरिया।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत जनपद में मंगलवार को अभियान का अंतिम चरण तरकुलवा एवं सदर देवरिया ब्लॉकों की महत्वपूर्ण बैठकों के साथ संपन्न हुआ। बैठकों में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, सक्रिय कार्यकर्ताओं की नई टीम तैयार करने तथा आगामी चुनावों के लिए मजबूत सांगठनिक ढांचा खड़ा करने पर व्यापक चर्चा की गई।
बैठकों को संबोधित करते हुए एआईसीसी पर्यवेक्षक भईया जी पवार ने कहा कि कांग्रेस का वास्तविक बल उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन तभी मजबूत होगा जब प्रत्येक बूथ, वार्ड और ग्राम सभा में सक्रिय कांग्रेसजन जनता के सुख-दुख में सहभागी बनेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान केवल पदाधिकारियों के चयन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का जनआंदोलन है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाए, जो नियमित रूप से जनसंपर्क और जनसमस्याओं के समाधान के लिए कार्य करे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व जिला अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष तक जवाबदेही की नई व्यवस्था विकसित कर रहा है, जिससे संगठन अधिक प्रभावी और जनोन्मुख बनेगा।
पीसीसी पर्यवेक्षक अमरेश चंद पांडेय ने कहा कि कांग्रेस संगठन का पुनर्गठन सामाजिक साझेदारी और भागीदारी के सिद्धांत पर किया जा रहा है। युवाओं, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों,अनुसूचित जाति, जनजाति,पिछड़े वर्ग तथा अल्पसंख्यक समाज के सक्रिय प्रतिनिधियों को संगठन में सम्मानजनक स्थान दिया जाएगा।
इंजीनियर शैलेंद्र यादव ने कहा कि बूथ स्तर की मजबूती ही विधानसभा और लोकसभा चुनावों की सफलता की आधारशिला है। वही निर्मला पासवान ने महिला कांग्रेस और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि गांव-गांव में महिलाओं को संगठन से जोड़ना अभियान की प्राथमिकता है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने कहा कि पिछले कई दिनों से जिले के सभी ब्लॉकों में लगातार बैठकें कर संगठन को नई ऊर्जा देने का कार्य किया गया है। बैतालपुर, गौरी बाजार, रुद्रपुर,भलुवनी, बरहज, लार, भागलपुर, बनकटा , भाटपार रानी, सलेमपुर,भटनी, देसही देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, तरकुलवा एवं सदर देवरिया सहित सभी ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने विश्वास जताया कि अभियान के बाद जिले में कांग्रेस का एक नया, सक्रिय और जवाबदेह संगठन दिखाई देगा।
बैठकों में पूर्व
जिलाध्यक्ष,जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों एवं विभागों के अध्यक्ष, सेवा दल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ कमेटियों के गठन और जनसंपर्क अभियान को तेज करने का संकल्प लिया।


























































Leave a comment