राष्ट्रीय संत गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती मनाई गई
देवरिया । सलेमपुर के विख्यात शिक्षण संस्थान सेंट जेवियर्स के सभागार मे सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना कर सामाजिक राष्ट्रीय एकता, पारिवारिक आदर्श स्थापित करने वाले संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास की 529 वीं जयंती पर विविध रंगमंच कार्यक्रम प्रस्तुत कर छात्र कलाकारों ने अद्भुत छटा बिखेर दी ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य वी के शुक्ल ने मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम ,माता सरस्वती और गोस्वामी जी के चित्र पर मालाभिनंदन और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होने अपने सम्बोधन मे प्रभु श्रीराम के चरित्र को जीवन मे आत्मसात कर देश , समाज और परिवार के प्रति आदर्श आचरण अपनाने पर बल दिया।
हिंदी प्रवक्ता गोपाल जी त्रिपाठी ने मंगलाचरण और रामचरितमानस की चौपाइयों के माध्यम से अपने विचार रखा ।
छात्र/छात्राओं ने रामायण दर्शन,शबरी श्रीराम मिलन,लव कुश प्रसंग, हनुमान चालीसा पर भाव नृत्य, संत तुलसीदास का जीवन वृत्त,उनकी रचनात्मकता वर्तमान मे प्रासंगिकता विषयों पर उच्चतम प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के समापन पर गोपाल जी त्रिपाठी ने छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त किया और वृजेश उपाध्याय,आशुतोष तिवारी, रानी बोस, रौनक,आरिफ अली ,प्रिया शाह,अमृता मिश्रा,आशुतोष उपाध्याय के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए सभी शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का सफलतम संचालन हिंदी शिक्षक वृजेश उपाध्याय ने किया। ।


























































Leave a comment