Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बरहज में एडीएम ने देखा जलस्तर, बाढ़ से निपटने को पुख्ता इंतजाम के दिए निर्देश

देवरिया ।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम शंकर ने आज बरहज तहसील अंतर्गत भदिला प्रथम एवं कपरवार के उग्रसेन पुल के मरम्मत कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने में भदिला प्रथम में जल जमाव की स्थिति को देखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में आमजन को कोई दिक्कत न हो, यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इस गांव के निकट राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से अभी काफी नीचे है।
          इसके उपरांत अपर जिलाधिकारी बाइक से उग्रसेन पुल  पर पहुंचे और वहां चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने बरहज के निकट वाटर गेज का भी निरीक्षण किया। यहां जलस्तर 66.95 मीटर पाया गया। जो खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे है।
       अपर जिलाधिकारी के  निरीक्षण के दौरान बाढ़ एवं राहत कार्य से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी साथ में उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh