Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पक्के पोखरे में डूबी अर्टिगा, गेट खुलने से चालक बाल-बाल बचा

बिलरियागंज। बिलरियागंज कस्बे के पक्के पोखरे में बुधवार को एक अर्टिगा कार अचानक डूब गई। हादसे के दौरान कार का गेट खुल जाने से चालक किसी तरह बाहर निकल आया और उसकी जान बच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

 

जानकारी के अनुसार अर्टिगा कार वाहन मालिक रामशेखर यादव निवासी बरोही फतेहपुर की बताई जा रही है। वाहन को गोलू निवासी माधनापार चला रहा था। बताया जा रहा है कि किसी कारणवश कार पक्के पोखरे में जा गिरी और देखते ही देखते पानी में डूबने लगी। इसी दौरान कार का गेट खुल गया, जिससे चालक गोलू बाहर निकलने में सफल रहा।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार यदि समय रहते कार का गेट नहीं खुलता तो चालक की जान पर बन सकती थी। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित लोग भी मौके पर पहुंच गए।

 

फिलहाल कार को पोखरे से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh