GGS NEWS 24 मीडिया हाउस में धूमधाम से मनाया गया पत्रकार रविंद्र कुमार यादव का जन्मदिन
अम्बारी/आजमगढ़। "रिश्ते कलम से बनें तो उम्रभर निभ जाते हैं,
सफर चाहे मुश्किल हो, साथी कभी बिछड़ नहीं पाते हैं।
दुआ है हर खुशी आपके कदम चूमे हर बार,
मुबारक हो आपको जन्मदिन का यह पावन त्योहार।"
"लफ़्ज़ों की रोशनी से जो सच का दिया जलाते हैं,
वही पत्रकार समाज का आईना कहलाते हैं।
हर दिन मिले नई बुलंदियां, हर ख्वाब हो आबाद,
जन्मदिन पर यही दुआ, रहे खुशियों की बरसात।"
अम्बारी। GGS NEWS 24 मीडिया हाउस में पत्रकार रविंद्र कुमार यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास और आत्मीय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर सभी पत्रकार साथियों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, शुभकामनाएं और दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान किसान नेता वीरेंद्र यादव ने अपने हाथों से केक खिलाकर रविंद्र कुमार यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर GGS NEWS 24 के संपादक चंद्रशेखर मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार बृजेन्द्र बी. यादव, पत्रकार रवि यादव (रविंद्र), हिंदुस्तान अखबार के वरिष्ठ पत्रकार एवं सीनियर सिटीजन सिद्धेश्वर पांडेय(माहुल), हिंदुस्तान के पत्रकार अरविंद यादव (अम्बारी), अध्यापक पवन सिंह चौहान सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने रविंद्र कुमार यादव के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में केक काटा गया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित सभी लोगों ने पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखते हुए समाजहित में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के संकल्प को दोहराया।























































Leave a comment