घोसी में चेकिंग के दौरान युवक के पास से चोरी की मोटरसाइकिल व तमंचा कारतूस बरामद, पुलिस ने किया चालान
घोसी।मऊ। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घोसी पुलिस ने नदवासराय मार्ग के फोरलेन अंडरपास से बुधवार को एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल एक तमंचा 315बोर और जिंदा कारतूस बरामद किया। उसकी पहचान भिखारीपुर निवासी अजय कुमार के रूप में हुई।
एसपी मऊ कमलेश बहादुर के निर्देश तथा सीओ जितेंद्र सिंह एवं कोतवाल रविन्द्रनाथ राय के नेतृत्व में एसआई शुभमत्रिपाठी, दिनेशयादव, आरक्षी विराटपटेल, सुनीलयादव, इन्द्रकुमार पटेल,राजवंत राय आदि के साथ घोसी कोतवाली पुलिस द्वारा घोसी नदवासराय फोरलेन अंडरपास पर वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक मोटर साइकिल से आते दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर वह मोटर साइकिल को मोड़ कर भागने की कोशिश किया। पुलिस टीम ने उसको घेर कर पकड़ लिया, तलाशी लिया तो उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल एचएफ ,एक तमंचा 315बोर, कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि मोटर साइकिल मुबारकपुर थाना क्षेत्र से चोरी किया था।
पुलिस ने आरोपी अजय कुमार निवासी भिखारीपुर कोतवाली घोसी जनपद मऊ को मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली लाकर पूछताछ के बाद मोटर साइकिल, तमंचा आदि को सील मुहर करने के साथसम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।

























































Leave a comment