Latest News / ताज़ातरीन खबरें
आपसी विवाद में शांति भंग में तीन का पूलिस ने किया चालान
देवरिया।खुखुन्दू थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवो में आपसी विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद आपस में भिड़ गए।तीन का शांति भंग में चालान कर दिया गया।
खुखुंदू गांव निवासी अंकित कुमार व शेरवा बभनौली गांव निवासी ऊदल पटेल के बीच वर्चस्व को लेकर कहासुनी होने लगा। इसी बीच विवाद बढ़ गया और आपस में भिड़ गए।इस मामले में दोनों को शांति भंग में चालान कर दिया गया।वहीं सठियांव गांव में बृजेश गुप्ता से बगल के लोगों से आपसी विवाद को लेकर कहासुनी होने लगा इसी बीच विवाद बढ़ गया और आपस में भिड़ गए,इस मामले में चालान कर दिया गया।मारपीट के मामले में तीन का चालान कर दिया गया।प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर भिड़ गए । तीन का शांति भंग में चालान कर दिया गया।























































Leave a comment