लार सीएचसी की बदहाली:हफ्ते भर से ब्लड टेस्ट मशीन खराब
देवरिया ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह पटरी से उतर चुकी हैं। रोजाना 400 से 500 मरीजों की ओपीडी वाले इस अस्पताल में पिछले एक हफ्ते से ब्लड जांच की मशीन खराब पड़ी है।जिसके चलते सोमवार को भी लैब पर ताला लटका रहा।इसके कारण गरीब मरीजों को मजबूरी में बाहर की निजी पैथोलॉजी से महंगी जांच करानी पड़ रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कमिशन के चक्कर में डॉक्टर मरीजों को बाहर से खून की जांच का पर्चा थमा रहे हैं। स्थिति यह है कि बाहरी लैबों के बिचौलिए दिनभर डॉक्टरों के केबिन में जमे रहते हैं और साधारण बुखार में भी कई तरह की बाहरी जांचें लिख दी जाती हैं।इसके बाद मरीजों को देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है।अस्पताल के अधिकांश डॉक्टर बाहर से आते-जाते हैं। शिकायत करने पर उनका रवैया गैर-जिम्मेदाराना रहता है और वे कहते हैं कि वे सिर्फ समय काट रहे हैं।जिसे शिकायत करनी हो करे।मामले में जब सीएचसी अधीक्षक का पक्ष लेने की कोशिश की गई।तो वे भी अस्पताल से नदारद मिले।अस्पताल परिसर में चल रही इस धांधली को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।



























































Leave a comment