Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

देवरिया। भलुअनी,मुख्य विकास अधिकारी देवरिया के निर्देश के क्रम में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत विकसित भारत- विकसित उत्तर प्रदेश थीम पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार को कराया गया। विकास खंड क्षेत्र के कोरया गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का निरीक्षण किये। 
कार्यक्रम की पूरी रूप रेखा को बताते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सत्यप्रकाश कुशवाहा ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में नोडल विद्यालयो के प्रधानाध्यापक है। प्रत्येक विद्यालय से एक सर्वश्रेष्ठ चित्रकला प्रविष्टि वाले छात्र छात्रा का चयन करेगे, विकास खंड स्तर पर 30 सितम्बर को इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता 5 अक्टूबर को कराया जाएगा।  जिसमे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होने 
शिक्षक व अभिभावक बैठक के लिए अभियान चलाकर संवाद कराये जाने का विशेष जोर दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh