संयुक्त किसान मोर्चा एवं कम्युनिस्ट पार्टी ने जेल भरो आंदोलन को लेकर किया सभा का आयोजन
देवरिया।भलुअनी के टेकुआ चौराहे पर संयुक्त किसान मोर्चा एव भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर, सरकार विरोधी नीतियों के विरुद्ध जिले पर जेल भरो आंदोलन को लेकर सभा का आयोजन किया ।
गुरुवार को सरकार विरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी एवं संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर 10अगस्त को जिले पर जेल भरो आंदोलन को लेकर टेकुआ चौराहे पर कामरेड रमाशंकर गुप्ता की अध्यक्षता मे नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
इस दौरान कामरेड चक्रपाणी तिवारी ने भाजपा सरकार की नीतिओं का विरोध करते हुए कहा कि देश का नौजवान, किसान, मजदूर सड़को पर अपने अधिकारों के लिए मारा मारा फिर रहा है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश को उद्योगपतियों के हाथो मे सौप दिया है। इसी क्रम मे जेल भरो आंदोलन को लेकर भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के जिला सचिव अरविन्द कुशवाहा ने कहा कि, देश के नौजवान अपने अधिकारों एवं बार बार परीक्षाओं का लीक होना एवं देश के नौजवानों तथा अभिभावकों के साथ सरकार अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर सोनू वांचूक के नेतृत्व मे धरना दे रहे छात्रों को लाठीयों से पीटा गया, यह सरकार जनविरोधी है। यह सरकार पूजीपतियों कि सरकार है आज सारे संसाधन को पूजीपतियों के हाथो गिरवी रख दिया।
कार्यक्रम को संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद प्रकाश, कलेक्टर शर्मा, शिव लोचन चौहान, शिव सैनिक उद्धव गुट के कैलाश शर्मा, विजय जुआठा सहित आदि लोगो ने सम्बोधित कर 10अगस्त को जेल भरो आंदोलन के लिए जन समुदाय से आह्वान किया।इस दौरान कामरेड आजाद, राजेंद्र पाल, समाज सेवी रामकिशोर चौहान, आज नेताओं ने आह्वान किया।























































Leave a comment