Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कलश पुजन व तिरंगा यात्रा की बनी रणनीति - नीरज शाही

देवरिया।भारतीय जनता पार्टी मण्डल बरहज देहात की आवश्यक बैठक आज दिनांक 6 अगस्त 2026 दिन गुरुवार को स्थान कैम्प कार्यालय करुअना में सम्पन्न हुई !

कैम्प कार्यालय पर आयोजित आवश्यक बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भाजपा बरहज देहात मण्डल प्रभारी/ पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के द्वारा चलाये जा रहे हर घर तिरंगा ... घर घर तिरंगा यात्रा व गुरु रविदास जी महाराज के जन्मस्थली से आये कलश यात्रा को लेकर रणनीति व यात्रा मार्ग तय किया गया !!

बरिष्ठ भाजपा नेता अंगद तिवारी व जिला पंचायत सदस्य अखण्ड प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जो महापुरुषो की याद व राष्ट्र भक्ति की भावना को जागृत करके रखती है !

वही कलश यात्रा 10 अगस्त व तिरंगा यात्रा 11 अगस्त को निकालने की सहमति बनी !

बैठक की अध्यक्षता मण्डल उपाध्यक्ष पंकज सिंह व संचालन मण्डल महामंत्री अम्बरीष राय ने की !!

बैठक के उपरांत बासगाँव लोकसभा सदस्य व केन्दीय ग्रामीण राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वाँ जन्मदिन केक काट कर मनाया गया !

 

बैठक में नीरज शाही , अंगद तिवारी , अखण्ड प्रताप सिंह, अंकित सिंह, अम्बरीष राय ,पंकज सिंह, विजय उपाध्याय , प्रवीण मल्ल, मनोज विश्वकर्मा, सुबाष यादव, धन्नु चौहान , राकेश दीक्षित , रामकवल, विजय चतुर्वेदी, हेमंत चौहान आदि उपस्थित रहे !


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh