भगवान की बाल लीलाओं की कथा सुन हर्षित हुए श्रद्धालु
देवरिया।राजपुर मातेश्वरी जायसवाल मैरिज वाटिका, राजपुर नौका टोला में आयोजित नव दिवसीय श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास पूज्य अतुल जी पाराशर ने भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा का श्रवण कर श्रद्धालु भक्ति भाव से सराबोर हो उठे।
कथा के दौरान व्यास जी ने कहा कि जहां भगवान की बाल लीलाओं का गुणगान की चर्चा होती है, वहां देवी-देवता भी उस दिव्य उत्सव का आनंद लेने के लिए उपस्थित हो जाते हैं। उन्होंने भगवान की बाल लीलाओं के माध्यम से धर्म, संस्कार और भक्ति का महत्व बताते हुए श्रद्धालुओं को भगवान के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान व्यास पीठ का विधिवत पूजन एवं आरती अशोक प्रसाद जायसवाल, विवेकानंद तिवारी, सूरज श्रीवास्तव, वेणुगोपाल मिश्रा तथा ज्योतिषाचार्य छेदी मिश्रा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने संयुक्त रूप से किया।
कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ आरती में भाग लिया। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
























































Leave a comment