एसडीएम ने ग्राम भैरोपुर में सीआरपीसी 145 के तहत विचाराधीन वाद में किया स्थलीय निरीक्षण
घोसी।मऊ। एसडीएम अशोककुमारसिंह ने ग्राम भैरोपुर में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 145 के तहत विचाराधीन भूमि विवाद मामले में स्थलीय निरीक्षण किया।
मामला भैरों पुर निवासी शिवचंद एवं नरेश के बीच विवादित भूमि को लेकर विवाद से संबंधित है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अशोककुमारसिंह ने दोनों पक्षों की उपस्थिति में विवादित स्थल का जायजा लिया और मौके की स्थिति को देखा। एसडीएम अशोककुमारसिंह ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण के बाद सम्बन्धित वाद के निष्पक्ष निस्तारण में मदद मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मामले के शीघ्र व शांतिपूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर दोनों पक्षों के साथ-साथ गांव के कई गणमान्य लोग और राजस्व कर्मी भी मौजूद रहे।



























































Leave a comment