Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला युवती का शव, 14 माह पहले हुई थी युवती की शादी

देवरिया।लार, जनपद के लार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नेम में सोमवार को एक 25 वर्षीय विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ मिला। 

घटना की सूचना पर पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची राजभर के रूप में हुई मृतका ग्राम हरखौली की निवासी थी जिसका विवाह लगभग 14 15 महीने पूर्व ग्राम नेमा निवासी राकेश राजभर के साथ हुआ था

राकेश राजभर गुजरात में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं कृति अपने ससुराल में सास के साथ रह रही थी ससुर सूरज राजभर बाहर रहते हैं।

लोगों का कहना है कि सोमवार को जब सास ने कृतिका को सुबह काफी देर तक नहीं देखी तो‌ कमरे के पास जाकर उसने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई आवाज ना आने पर किसी अनहोनी की शंका से ससंकित हो गई।

स्थानीय लोगों द्वारा दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे में कृति का शव फंदे से लटकता हुआ मिला।

सूचना पर राजस्व विभाग से नया तहसीलदार हरि प्रसाद और हल्का लेखपाल नीतिश सिंह मौके पर पहुंचे और आवश्यक राजस्व संबंधी कार्यवाही की पुलिस की ओर से उप निरीक्षक सत्यदेव उपनिरीक्षक राकेश यादव ने घटना का निरीक्षण कर विधि कार्रवाई शुरू की फॉरेस्ट स्कीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य लेकर लौट गई शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मृतक के वास्तविक कर्म का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर घंटा से छानबीन की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh