Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राहुल गांधी के विरुद्ध सोशल मीडिया पोस्ट मामले में एफआईआर दर्ज

देवरिया।जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक सोमवार को टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा समसामयिक राजनीतिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत में जिलाध्यक्ष ने भाटपार रानी थाना क्षेत्र से जुड़े उस प्रकरण की जानकारी दी, जिसमें जितेन्द्र जायसवाल नामक फेसबुक आईडी से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, सांसद राहुल गांधी के विरुद्ध कथित रूप से अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणियां सोशल मीडिया पर की गई थीं। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले स्थानीय थाना भाटपार रानी को शिकायत दी गई थी। अपेक्षित कार्रवाई न होने पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक देवरिया को भी पत्रक सौंपकर दोषी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की थी।

उन्होंने कहा कि इसी क्रम में आज जिलाधिकारी को भी पत्रक सौंपने का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला अध्यक्ष के दूरभाष पर सूचित किया गया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन की कार्रवाई का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी को पत्रक देने का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कानून के शासन में विश्वास रखती है और उम्मीद करती है कि मामले की निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच कर दोषी के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मासिक बैठक को संबोधित करते हुए विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ, ग्राम, न्याय पंचायत, ब्लॉक एवं जिला स्तर तक और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। संगठन में जहां भी रिक्तियां अथवा कमियां हैं, उन्हें शीघ्र दूर कर सक्रिय एवं मजबूत संगठन खड़ा किया जाएं। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निरंतर जनसंपर्क अभियान चलाना चाहिए और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 8 अगस्त को प्रयागराज में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, सांसद राहुल गांधी के प्रस्तावित "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में देवरिया जनपद से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके लिए आवश्यक तैयारियां, यात्रा व्यवस्था तथा संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी साथियों से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, वयोवृद्ध वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामकृष्ण सिंह उर्फ पहलवान सिंह,अरविन्द शाही,भरत मणि त्रिपाठी, अब्दुल जब्बार,सुनील कुमार तिवारी,जुलेखा खातून,जयप्रकाश धनगर, मुकुंद भास्कर मणि,रामअशीष साहनी,राजेश सिंह,संजीव कुमार मिश्रा, चन्दन वर्मा, मिर्जा खुर्शीद अहमद,मार्कण्डेय मिश्रा, रत्नेश मल्ल पिंटू, मनोज मणि,शहनाज जफर, रामप्रवेश सिंह,राकेश तिवारी,रजनीश प्रसाद, शिव शंकर सिंह, आलोक त्रिपाठी राजन,विनोद दुबे, दीनदयाल प्रसाद,पन्नालाल पाठक,प्रेमचन्द प्रजापति, रमेश कुशवाहा, गोविन्द मिश्रा, अंकुर भारती,धन्नजय पाण्डेय, नागेंद्र शुक्ला, उत्तेज मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, रविन्द्र मल्ल,जयराम उपाध्याय, कमलेश मिश्रा, प्रेमलाल भारती, गिरिजेश सिंह, मायाशंकर सिंह,चन्द्रभान गुप्ता, मुलायम यादव,मो. मुजाहिद लारी, धर्मवीर भारती,जमिरुल हक, डॉ. शैलेन्द्र जायसवाल, रमाशंकर यादव, सहित जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh