Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मारपीट एवं हत्या के प्रयास में एक अभियुक्त को बरहज पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवरिया।स्थानीय बरहज थाना क्षेत्र के बालू छापर बाईपास पर 30 जुलाई, गुरुवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि उक्त मारपीट में नावापार निवासी रमेश तिवारी के दो पुत्र अभय तिवारी (19) और अभिषेक तिवारी (23) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 5 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

इसी क्रम में सोमवार की सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे ढाला के पास से एक अभियुक्त अंशुमान उर्फ ज्ञानू (20) पुत्र रामजी तिवारी, निवासी तिवारीपुर को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में लेकर भेजा गया न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। घटना में शामिल अन्य चार नामजद अभियुक्तों की तलाश की जा रही है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh