Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एसडीएम घोसी ने रामघाट और गौरीशंकर मंदिर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

घोसी। मऊ। क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आमजन की सुविधाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से सोमवार को  एसडीएम घोसी अशोक कुमार सिंह ने दोहरीघाट स्थित ऐतिहासिक रामघाट एवं प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सहूलियत से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि घाटों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और नदी में स्नान, जल लेने के समय श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, साथ ही सुरक्षा की उचित व्यवस्था रहे।
इसके उपरांत उन्होंने गौरीशंकर मंदिर में व्यवस्थाओं को देखा और मंदिर परिसर के आसपास अतिक्रमण न होने देने तथा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।
धार्मिक स्थलों एवं घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता है। व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh