जलभराव-गंदगी से भागलपुर निवासी हुए परेशान, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
देवरिया।मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव में पहली ही बरसात ने विकास के दावों की पोल खोल दी है। गांव में जलभराव, गंदगी और दूषित पानी से लोग परेशान हो उठे हैं।
सबसे ज्यादा खराब स्थिति दलित बस्ती की है, जहां हल्की बारिश में ही सड़कें नालियों के गंदे पानी से भर जाता हैं। लोगों को घर अपने घर से निकलने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और मरीज इसी रास्ते से जान जोखिम में डालकर चलने के लिए मजबूर हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि नाला निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। नालियां कचरे से जाम हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी भी सिर्फ कागजों में सफल दिख रही है, जबकि हकीकत में लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। हैरानी की बात यह है कि जिन पर आरोप हैं, वही जांच करते नजर आ रहे हैं।
पहली ही बरसात में हालात इतने खराब हैं तो आगे स्थिति और भयावह होने की आशंका है। ग्रामीणों भारी जे नाराजगी है और उन्होंने जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।क्या जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर ध्यान देंगे या भागलपुर के लोग ऐसे ही बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर रहेंगे?

























































Leave a comment