Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ई-रिक्शा से बिहार जा रही 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पुलिस ने किया बरामद । एक तस्कर गिरफ्तार

देवरिया ।जनपद के श्रीरामपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ई-रिक्शा से 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने सिवान (बिहार) निवासी संदीप कुमार माझी को गिरफ्तार किया। बरामद शराब में 480 पाउच (180 एमएल) 8PM स्पेशल, कुल 86.4 लीटर शराब शामिल है। पुलिस के अनुसार शराब बिहार ले जाई जा रही थी। बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹62,400 और ई-रिक्शा की कीमत करीब ₹1 लाख बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh