डीएम के निर्देश पर राजस्व जन चौपाल, मौके पर सुनी गईं समस्याएं और हुआ समाधान
देवरिया । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी बरहज हरिशंकर लाल द्वारा अपने तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनबरसा में राजस्व जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व की विभिन्न धाराओं से संबंधित वादों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए संबंधित पक्षों को निस्तारण प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि राजस्व विभाग का उद्देश्य है कि राजस्व न्यायालय गांव स्तर तक पहुंचे और विभिन्न धाराओं के वादों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जाए। इसी मंशा के अनुरूप ग्राम सोनबरसा में राजस्व जन चौपाल आयोजित कर विभिन्न राजस्व वादों का निस्तारण किया गया।
उन्होंने बताया कि जन चौपाल में मुख्य रूप से निर्विवाद वरासत के 27, अंश संशोधन के 13, नाम संशोधन के 20, अंश निर्धारण के 231, धारा 116 के 9, धारा 24 के 13 तथा धारा 34 के 3 वादों का निस्तारण कर संबंधित पक्षों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
उप जिलाधिकारी ने कहा कि आगे भी इसी मंशा के अनुरूप राजस्व जन चौपालों का आयोजन कर लोगों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जाएगा।

























































Leave a comment