Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसी नगर में कई स्थानों पर बदले गए जर्जर विद्युत तार, उपभोक्ताओं को मिलेगी सुरक्षित व निर्बाध बिजली

घोसी। मऊ। नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश के निर्देश पर कई स्थानों पर विद्युत विभाग जर्जर तारों को बदलने का कार्य तेजी से कर रहा है। यह कार्य अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश के निर्देशन में तथा उपखंड अधिकारी इंद्रबहादुर मौर्य और अवर अभियंता माजिद की देखरेख में चल रहा है। घोसी नगर पंचायत कार्यालय और तहसील मुख्यालय के आसपास पुराने तारों के साथ केनरा बैंक के पास भी जर्जर एबीसी तार को हटाकर नए तार लगाए गए।
   विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से पुराने हो चुके तारों के कारण तकनीकी खराबी और फॉल्ट की समस्याएँ आती थीं। बारिश और तेज हवा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा भी बना रहता था। इन समस्याओं को देखते हुए विभाग ने जर्जर तारों को बदलने का अभियान प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया है।
कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि कर्मचारियों और आम नागरिकों को कोई असुविधा न हो। तार बदलने के कारण कुछ स्थानों पर अस्थायी रूप से विद्युत आपूर्ति बाधित की गई, जिसकी सूचना विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के लोगों को पहले ही दे दी थी।
अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश ने बताया कि विभाग उपभोक्ताओं को बेहतर और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि नगर के जिन क्षेत्रों में विद्युत लाइनें जर्जर हो चुकी हैं, वहां चरणबद्ध तरीके से तार बदलने का कार्य किया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश ने आगे कहा कि उनका प्रयास है कि फॉल्ट की घटनाओं में कमी आए और उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं सुरक्षित बिजली मिल सके। उन्होंने इस कार्य में आमजन से सहयोग की अपील की।
इस अभियान में विद्युत विभाग के कर्मचारी रविंद्र, बृजेश, तेज बहादुर, लल्लू, नागेंद्र, इमरान सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे और कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग कर रहे हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh