Crime News / आपराधिक ख़बरे

घोसी कोतवाली साइबर टीम द्वारा फ्रॉड के शिकार दो व्यक्तियों को वापस कराया रु 55150

घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली की साइबर सेल टीम द्वारा क्षेत्र के बड़ागांव एवं अकोल्ही मुबारकपुर गांव निवासी दो व्यक्तियों से साइबर फ्रॉड करने वालों को झांसा देकर उनके बैंक खाते से फ्रॉड कर रु 31150 तथा रु 24000 की धनराशि लेने को संज्ञान में आते ही कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को सम्बन्धित धनराशि उनको वापस कराया।
    एसपी कमलेश बहादुर के निर्देश एवं कोतवाल रविन्द्र नाथ राय के नेतृत्व में घोसी कोतवाली साइबर टीम के प्रभारी श्रीप्रकाश सिंह एवं सहायक प्रभारी दिनेश यादव की टीम ने क्षेत्र के बड़ागांव निवासी अम्बर अली के द्वारा साइबर फ्रॉड कर  अधिकारी बन कर झांसा देकर इनके बैंक खाते से रुपए 31150 निकाल लेने की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए फ्रॉड करने वाले के सम्बन्धित खाते में जमा धन राशि को सीज करने के साथ कार्यवाही करते हुए रु 31150को पीड़ित अम्बर अली को वापस कराया।
इसी तरह से अकोल्ही मुबारकपुर निवासी अजय कुमार मौर्य के बैंक खाते से फ्रॉड कर रु 24000 फ्रॉड कर लेने की शिकायत पर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए फ्रॉड कर लिए गए रुपए 24000 को शुक्रवार को पीड़ित अजय कुमार मौर्य के खाते में वापस कराया। साइबर टीम में एचसी अरविंद यादव, महिला आरक्षी काजल सिंह, पुष्पलता पाण्डेय आदि रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh