बार बार विद्युत तार टूटने से परेशान ग्रामीणों ने खुद की व्यवस्था तार किया ठीक
•जब विभाग ने नही दिया साथ तो कम्बाइन हार्वेस्टर लगा ढीले तार किये ठीक
सलेमपुर -चेरो रोड पर बभनौली में सड़क पर लटके विद्युत तार का मामला।
देवरिया। विद्युत विभाग से बार बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी जब विद्युत विभाग सलेमपुर-चेरो रोड पर बभनौली गांव के सामने लटके जर्जर विद्युत तार को ठीक नहीं करा पाया तो गांव के नौजवानों ने आजिज आकर खुद ही इसके मरम्मत के लिए आगे आकर व्यवस्था संभाल लिया। शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति बंद कराकर गांव के नौजवानों ने तार टाइट करने का काम शुरू किया। जब सीढ़ी की व्यवस्था नही हुई तो गांव के ही एक व्यक्ति का कम्बाइन हार्वेस्टर मंगाकर उस पर चढ़कर तारों को जगह जगह बांस की फठठी बांधकर टाइट किया। गांव के नीरज पांडेय ने बताया कि इस समस्या को लेकर गांव के लोग विद्युत विभाग के अधिकारियों व क्षेत्र के सांसद,विधायक सबसे गुहार लगाई लेकिन केवल जल्द ही काम हो जायेगा इसके अलावा कुछ भी हासिल नही हो सका। सुबाष गौंड़ ने बताया कि तार बार बार टूट जा रहा था, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती थी। विभाग का चक्कर बार बार लगाना मुश्किल हो गया था।आज गांव के लोग मजबूर होकर खुद इसको ठीक करने का काम किया। कुलदीप यादव ने कहा कि अगर तार टाइट नही होता तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था।क्योंकि सारे तार मुख्य सड़क पर ही लटके हुए थे। हालांकि ज्योहीं तार टाइट हुआ आपूर्ति शुरू होते ही विद्युत ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई।इस दौरान संतोष यादव, जनार्दन पांडेय, सोनू पांडेय, अर्जुन शर्मा, गुड्डू पांडेय,निरहू यादव,भीम कनौजिया, भोला कुशवाहा, मैनेजर यादव सहित कई दर्जन ग्रामीण शामिल हुए।

























































Leave a comment