एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतें एवं समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पाण्डेय भी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत कीं। शिकायतों को गंभीरता से सुनने के बाद एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए तथा पीड़ित पक्ष को प्रभावी न्याय दिलाया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि आजमगढ़ पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान तथा पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पुलिस कार्यालय में प्रत्येक बुधवार को आयोजित जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जा रहा है।
























































Leave a comment