Latest News / ताज़ातरीन खबरें

6 का जून माह का वेतन रोकने का आदेश, २२ कार्यकत्रियों से मांगा गया स्पस्टीकरण‌

देवरिया।बरहज: बाल विकास परियोजना अधिकारी बरहज सुषमा दुबे ने जून माह में पोषण ट्रेकर के माधयम से पाया है की 6 कार्यकत्री दस कार्य दिवस से कम तो वही एक कार्यकत्री पूरे जून माह मे एक भी दिन पोषण ट्रेक से केंद्र नही खोला है। वही बाईस कार्यकत्री का कार्य संतोष जनक नही पाये जाने पर जून माह का वेतन बांधित करने तथा स्पस्टीकरण मांगे जाने की संस्तुति रिपोर्ट परियोजना अधिकारी सुषमा इबे ने डीपीओ देवरिया को भेजा है।
सीडीपीओ सुषमा दूबे ने बताया की बरहज परियोजना के अन्तर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी केंद की संचालिकाओं में बाईस कार्यकत्रियों द्वारा जून माह में पोषण टैंक के माध्यम से केंद्र का संचालन कम पाया गया है। वही छः केन्द्र संचालिकाओं ने जून माह में दस दिन से कम केंद्र संचालित पाया गया है। केंद्र संचालन नही होने पर जिलाधिकारी देवरिया मधूसूदन हुल्गी ने नाराजगी जताते हुए डीपीओ और सीडीपीओ से जबाब मांगा है। गुरुवार को सीडीपीओ सुषमा दुबे ने परिजना के अधीन कार्य करने वाली छः केन्द्र संचालिकाओं में हरनौठा केंद्र की राधिका यादव, विशुन पुर देवार की सुशीला देवी, मनिया पार की प्रेमलता देवी, अजय पूरा की शोभा देवी खड़ेसरी की इंन्दू राय तथा लबकनी खास की इन्दू राय सभी का जून माह का मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि रोकने की रिपोर्ट सीडीपीओ ने डीपीओ को भेजा है। वही चौबीस कार्यकत्रियों को नोटिस जारी किया गया है। सीडीपीओ सुषमा दबे ने बताया की सरकार के मंशा के अनुरूप कार्य नही करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की संस्तुति की गई है। रिपोर्ट जिला कार्यक्रम के माध्यम से डीएम को भेजा जा रहा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh