Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के दुसरे दिन पी डी ए पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

देवरिया।आज बरहज विधानसभा के नगर पालिका  में बूथ न दो सौ उनसठ पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के अवसर पर दुसरे दिन पी डी ए पेड़ लगाया गया इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक सपा नेता विजय रावत ने कहा आज हम इस तिर्पनवे जन्मदिवस के अवसर पर यह जन्मदिन पर्यावरण दिवस के रूप में एक हप्ते तक बनाए जाएगा और पर्यावरण को बचाने के लिए बरहज विधानसभा के सभी बूथ पर पी डी ए पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया जाएगा इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा पी डी ए वृक्षारोपण का आयोजन भी जगह जगह किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से धर्मेंद्र यादव रणविजय सिंह विकास यादव अजीत कुमार भवन कुमार संजय सिंह राकेश तिवारी अनिल मिश्रा अनिश शर्मा शुभम् प्रताप सिंह राकेश कुशवाहा इत्यादि लोग उपस्थित थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh