Accidental News / दुर्घटना की खबरें

ट्रैक्टर ट्राली से टकराईं बाईक अधेड़ की मौत बाजार से खरीदारी कर लौटते समय हुई घटना

आजमगढ़। जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खुटौली गांव निवासी 63 वर्षीय एक बाइक सवार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर के बाद मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, खुटौली गांव निवासी श्रीराम यादव (63) पुत्र स्वर्गीय सूर्यबली यादव गुरुवार की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच चतरातर (दुर्वासा) बाजार से खरीदारी कर धर्मदासपुर मार्ग से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान डिग्री कॉलेज के पास मिट्टी ढुलाई में लगे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में हेलमेट पहने होने के बावजूद उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल फूलपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh