Latest News / ताज़ातरीन खबरें
मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, युवक की चाकू गोदकर हत्या, 4 घायल
देवरिया। जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में मामूली विवाद ने शुक्रवार को खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच कई दिनों से चल रहे विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया, जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू और डंडों से हमला कर दिया।
हमले में एक युवक की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की गहन जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


























































Leave a comment