Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया जिला कारागार जौनपुर का निरीक्षण, सुरक्षा व बंदियों की सुविधाओं का लिया जायजा

जौनपुर। जिला जज, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को जिला कारागार जौनपुर का संयुक्त निरीक्षण कर जेल की सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
अधिकारियों ने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाओं, बैरकों, रसोईघर, चिकित्सालय तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला जज, डीएम और एसएसपी ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बंदियों की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को निर्देश दिए कि जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए तथा स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और बंदियों के मानवाधिकारों से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कारागार में सुरक्षित एवं मानवीय वातावरण बना रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh