Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राजेंद्र पाल गौतम के उत्तर प्रदेश प्रभारी बनने पर देवरिया कांग्रेस में हर्ष

देवरिया।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी, देवरिया में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त एवं जनोन्मुखी बनेगा।
जिलाध्यक्ष श्री मल्ल ने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम एक अनुभवी, संघर्षशील एवं जनसरोकारों से जुड़े नेता हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ प्रदेश कांग्रेस को मिलेगा तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह लारी, राधवेंद्र सिंह 'राकेश', धर्मेंद्र सिंह, रामजी गिरी,भरत मणि त्रिपाठी, सुनील कुमार तिवारी, जयप्रकाश धनगर, अब्दुल जब्बार, संजीव कुमार मिश्रा, चन्दन वर्मा,शिव शंकर सिंह, रत्नेश मल्ल पिंटू, मनोज मणि त्रिपाठी, रामप्रवेश सिंह, सच्चिदानंद मिश्रा, मधु शर्मा, शहनाज जफर, रजनीश प्रसाद, कुलदीप यादव,विनोद दुबे, पन्नालाल पाठक, उमेश यादव, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,सुनील कुमार द्विवेदी सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी श्री गौतम को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh