गांव-गांव संवाद के जरिए जनसंपर्क मजबूत करने पर जोर, पीडीए चौपाल में जुटे लोग
बिलरियागंज /आजमगढ़। स्थानीय नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के तुर्क पडरी में आयोजित पीडीए चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय स्तर पर संवाद और जनसंपर्क को मजबूत करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों की भागीदारी रही और सामाजिक सरोकारों के साथ जनजागरूकता पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में पहुंचे गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नफीस अहमद ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों की सक्रिय भागीदारी और जागरूकता महत्वपूर्ण है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद बढ़ाने और लोगों को अपने अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता बताई।
सभा में वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, शिक्षा और जनसहभागिता जैसे विषयों पर भी विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि गांव स्तर पर संवाद कार्यक्रमों से आम लोगों की समस्याओं को समझने और उन्हें संबंधित मंच तक पहुंचाने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की और जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाने की बात कही। आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य गांव स्तर पर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना है। मौके पर उपस्थित आरिफ खान, कोमल पासवान, आसिफ गुड्डू, भीमा यादव, सरफराज.


























































Leave a comment