Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

देवरिया।कांग्रेस के प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आगमन पर बरहज की जन समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने के लिए जाने वाले थे जिसकी भनक लगते ही कल देर रात में अरेस्ट कर लिया गया इधर लगातार मोहन सिंह सेतु,सोनू घाट से बरहज मार्ग की जर्जर व्यवस्था, तथा बरहज में हो रहे व्यापक स्तर पर विद्युत कटौती ,को लेकर मुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करने के लिए ज्ञापन देने वाले थे उसके पहले ही पुलिस ने उनके घर पहुंच कर घेर लिया कांग्रेस के प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह ने एक दिन पहले मोहन सिंह सेतु को लेकर अपने जल समाधि कार्यक्रम को स्थगित किया था उन्होंने कहा कि मैं बरहज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री जी से सीधे मिलकर ज्ञापन सौंपने की बात कही थी लेकिन प्रशासन ने मेरे मौलिक अधिकारों का हनन किया है जनता की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाना हम कांग्रेसियों का उत्तरदायित्व है रवि प्रताप सिंह के साथ उनके आवास पर अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh