देवरिया: जमीन से महज 3 फीट ऊपर लटक रहा बिजली का केबल, हादसे की आशंका से सहमे लोग
देवरिया। नगर पालिका क्षेत्र के नंदन वार्ड उत्तरी पश्चिमी, वार्ड संख्या-14 स्थित अनंत पुरी कॉलोनी में बिजली के पोल से जुड़ा केबल जमीन से महज 2 से 3 फीट की ऊंचाई पर लटक रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सड़क के ऊपर नीचे लटक रहे तारों के कारण चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। साथ ही नालियों की सफाई और अन्य आवश्यक कार्यों में भी दिक्कतें आ रही हैं।
स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते केबल को सुरक्षित ऊंचाई पर नहीं किया गया, तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने विद्युत विभाग से तत्काल संज्ञान लेकर लटके हुए केबल को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और किसी अप्रिय घटना से बचाव हो सके।
GGS NEWS 24
"खबर वही, जो सबसे पहले और सबसे सटीक"























































Leave a comment