Latest News / ताज़ातरीन खबरें
दीदारगंज पुलिस ने भादों गांव तथा नूरपुर में किया रूट मार्च
दीदारगंज -आजमगढ़ । आगामी पर्व मोहर्रम को दीदारगंज थाना क्षेत्र में शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु गुरुवार को सायं छ बजे दीदारगंज थानाध्यक्ष निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुष्पनगर चौक से पुष्पनगर पुरानी बाजार होते हुए रूट मार्च नूरपुर गांव तक गया फिर उसके बाद पुरानी बाजार के पश्चिमी छोर पहुंचा जहां ताज़िए के मार्ग पर कूड़ा कर्कट का अम्बार देख थानाध्यक्ष बिफर पड़े और कूड़ा कर्कट को ताज़िए के जाने वाले मार्ग से तत्काल साफ करने की हिदायत दी इसके बाद रूट मार्च पुष्पनगर चौक पर पहुंचा ।इस अवसर पर एस आई रज्जन द्विवेदी,एस आई अवधेश पाल सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थी।।

























































Leave a comment