Latest News / ताज़ातरीन खबरें
बारात से लौट रहे आरपीएफ जवान की दर्दनाक मौत
आजमगढ़ जनपद के थाना रौनापार के महुला बाजार में
मित्र की बारात से बाइक से घर लौट रहे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पीछे से आई कार की टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़े और सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए।
मृतक की पहचान प्रभात कुमार पटेल (36 वर्ष) निवासी सरंगुआ मेहरूपार, थाना दोहरीघाट (मऊ) के रूप में हुई है। वह आरपीएफ में आरक्षी पद पर तैनात थे और वर्तमान में पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में कार्यरत थे। दो दिन पहले ही अवकाश पर घर आए थे।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद उनकी चेन, अंगूठी और पर्स गायब मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।




















































Leave a comment