Latest News / ताज़ातरीन खबरें

थाना बरहज पुलिस द्वारा चोरी की 02 घटनाओं का सफल अनवारण करते 02 चोरों को किया गया गिरफ्तार चोरी के 02 विद्युत मोटर पम्प व चोरी के रुपये बरामद

देवरिया।पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज श्री राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना बरहज पुलिस द्वारा दिनांक 26/27.06.2026 की रात्रि में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन बरहज के पास से 02 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः 1. अमरजीत यादव पुत्र बालचन्द्र यादव ग्राम बनकटिया बरछौली थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 20 वर्ष तथा  2. अमित पुत्र अशोक प्रसाद ग्राम बनकटिया बरछौली थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी के 2100/- रूपये व चोरी के 02 विद्युत मोटर पम्प बरामद करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

            अभियुक्तों द्वारा पूंछताछ में बताया गया कि ग्राम मेंहियवां दीवाल काटकर वहां से कुछ पैसे चोरी किए गए थे, तथा दिनांक 23.06.2026 की रात्रि में ग्राम बड़कागाँव (रायबारी) के सिवान से एक मोटर पंप चोरी किए थे और 15-20 दिन पहले ग्राम नदुआ के सिवान से भी एक मोटर पंपर चोरी किए थे जिसे हम लोग बेचने ले जा रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया । पुलिस टीम द्वारा जांच से पाया गया कि दिनांक 16/17.03.2026 की रात्रि में दीवाल काटकर हुई चोरी के सम्बन्ध में दिनांक 17.03.2026 को वादी अनिल गुप्ता पुत्र स्व0 रामचीज गुप्ता निवासी ग्राम मेंहियवां थाना बरहज जनपद देवरिया की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 85/2026 धारा 305( ए), 331(4) बीएनएस तथा दिनांक 23.06.2026 की रात्रि में ग्राम बड़कागाँव (रायबारी) हुई चोरी के सम्बन्ध में दिनांक 26.06.2026 को वादी दिलीप यादव पुत्र स्व0 झमन यादव निवासी बड़कागाँव (रायबारी) थाना बरहज जनपद देवरिया की तहरीर पर मु0अ0सं0 222/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है तथा एक मोटर पंप के सम्बन्ध में कोई भी अभियोग पंजीकृत नहीं है, जांच की जा रही है । 

        इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी से थाना स्थानीय पर पंजीकृत चोरी के 02 अभियोगों का सफल अनावरण किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 करूणेश राय  
उ0नि0 सर्वेश कुमार सिंह  
.का0 अविनाश गुप्त 
का0 विश्वजीत यादव  
रि0का0 शिवम यादव थाना बरहज जनपद देवरिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh