भगवान शिव और हनुमान जी के मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा
देवरिया।स्थानीय बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरहा बाबू में भगवान शिव एवं हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा अनंत पीठ आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर आंजनेय दास जी महाराज
के कर कमलों द्वारा वैदिक मंत्रों के बीच पूरे विधि विधान के साथ किया गया वैदिक विद्वानों में संतोष पांडेय, श्री भगवान शुक्ला आचार्य आयुष पाण्डेय , अमन मणि त्रिपाठी अन्य विद्वानों द्वारा कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य निर्माण वीरेंद्र प्रताप नारायण मिश्र पत्नी सुगंधी देवी द्वारा भगवान शिव का पूजन किया गया आश्रम के पीठाधीश्वर आंजनेय दास जी महाराज का मुख्य यजमान पुष्प की मालाओं एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात सर्वप्रथम हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा तत्पश्चात भगवान शिव के शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा हुई। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जनार्दन मिश्रा, वीरेंद्र प्रताप नारायण, रमेश चंद्र मिश्र ,उमेश चंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा ,संतोष मिश्रा, शेषनाथ मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, पंकज मिश्रा, अनूप मिश्रा, अनिकेत मिश्रा , शिरीष मिश्रा ,श्रेयांश मिश्रा ,सौम्या मिश्रा, हर्ष मिश्रा ,आदिक मिश्रा ,देवांश मिश्रा साहित गांव के लोग काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। संतोष मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम 20 जून से चल रहा है आज 24 जून को इस कार्यक्रम की पूर्ण होती है साथ ही शाम 6:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें श्रद्धालु भक्तजन प्रसाद ग्रहण करेंगे।























































Leave a comment