Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ज्येष्ठ मास के आठवें मंगलवार पर विजथुआ धाम में विशाल भंडारे का आयोजन

•विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन कलान के प्रबंधक वेद प्रकाश सिंह उर्फ राजू भैया ने किया आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
कादीपुर (सुलतानपुर)। ज्येष्ठ मास के आठवें मंगलवार के अवसर पर प्रसिद्ध विजथुआ धाम में विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन कलान के प्रबंधक वेद प्रकाश सिंह उर्फ राजू भैया की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और सेवा भाव से आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, संघ के जिला प्रचारक बृजेश जी, डॉ. हृदय राम जी समेत कई प्रमुख व्यक्तियों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर आयोजक वेद प्रकाश सिंह उर्फ राजू भैया ने सभी अतिथियों का हनुमान चालीसा और राम नाम का फटका पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया। धार्मिक माहौल में जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम के सफल संचालन में विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन कलान महाविद्यालय परिवार के कर्मचारियों एवं सहयोगियों की भूमिका सराहनीय रही। श्रद्धालुओं ने आयोजन की व्यवस्था, सेवा भावना और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh