Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मऊ आनंदविहार मऊ ट्रेन का आनंदविहार से 24 जून को एवं मऊ से 25जून को नियमित संचालन

मऊ ।गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 14056/14055 आनन्द विहार टर्मिनस-मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारम्भ 19 जून, 2026 को 05129 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस उद्घाटन विशेष गाड़ी चलाकर किया गया था। अब इस गाड़ी का नियमित संचलन आनन्द विहार टर्मिनस से 24 जून, 2026 से प्रत्येक बुधवार को तथा मऊ से 25 जून, 2026 से प्रत्येक वृहस्पतिवार को निम्नवत किया जायेगा।
14056 आनन्द विहार टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस 24 जून, 2026 से प्रत्येक बुधवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 15.00 बजे प्रस्थान कर कानपुर सेंट्रल से 20.05 बजे, प्रयागराज जं. से 20.55 बजे, दूसरे दिन जंघई से 00.18 बजे, जौनपुर से 01.30 बजे, शाहगंज से 03.25 बजे खोरासन रोड से 03.50 बजे, आजमगढ़ से 04.25 बजे तथा मुहम्मदाबाद से 04.50 बजे छूटकर मऊ 05.45 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 14055 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 25 जून, 2026 से प्रत्येक वृहस्पतिवार को मऊ से 10.30 बजे प्रस्थान कर मुहम्मदाबाद से 10.55 बजे, आजमगढ़ से 11.20 बजे, खोरासन रोड से 11.57 बजे, शाहगंज से 13.00 बजे, जौनपुर से 13.40 बजे, जंघई से 14.45 बजे, प्रयागराज जं. से 17.25 बजे तथा कानपुर सेंट्रल से 20.15 बजे छूटकर दूसरे दिन आनन्द विहार टर्मिनस 03.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04. शयनयान श्रेणी के 06 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02. वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01 तथा जनरेटर सह लगेजयान के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे। युक्त जानकारी सुमित कुमार,मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ने दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh