कोतवालीपुलिस ने पिढ़वलमोड़ पर हुए बवाल,पत्थरबाजी को लेकर 39 नामजद सहित 250 अज्ञात के विरुद्ध किया मुकदमा
घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली के पिढवल मोड़ पर शनिवार को महिला की मार्गदुर्घटना में मौत के बाद सड़क जाम के दौरान हुए बवाल, पुलिस पर पत्थर बाजी को लेकर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 39 नामजद, 250 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज करने के साथ उपद्रवियों की धरपकड़ की कार्यवाही शुरु कर दिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों एवं घटना की बनाई गई वीडियो आदि को लेकर औरों को चिह्नित कर रही है। साथ ही कल घटनास्थल से एवं बाद में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।
घोसी क्षेत्र के पिढवल मोड़ पर सेमराडीह निवासी बुजुर्ग महिला शांति चौहान जो बाजार करने थी फोरलेन पार कर रही थी तेजरफ्तार वाहन की टक्कर से उसकी मौत के बाद हुए चक्का जाम और पुलिस पर पथराव जिसमें एसएचओ सहित कई पुलिस कर्मी चोटिले हो गए थे।
देर तक सड़क जाम एवं पत्थर बाजी को लेकर एसआई दिवाकर राणा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सुभाष चौहान,जयसिंहमौर्य,हुसैनअली, रामविनयकन्नौजिया,मोनूयादव,पिंटू यादव,संदीप,रानाप्रतापयादव,अजीत कुमार,राजकुमार,शशांक,पवनकुमार,शिवम,दुर्गेश,भारत,संदीपराजभर,राणाप्रतापशर्मा,राहुलकुमार, जगदीशचौहान, रोहितकन्नौजिया,प्रहलादचौहान,सुजीतकन्नौजिया,शिवम पांडेय,गौतम, अनिल,प्रमेशगोड,विवेककुमार,पांचूराजभर,आलोककुमार,राकेशप्रजापति, इंद्रजीतराजभर,मलखान,अनूपकुमार, अजीतकुमार,राजकुमार,पवनकुमार आदि सहित 39नामजद के साथ 250अज्ञात के विरुद्ध सड़क जाम, पत्थर बाजी, बवाल आदि को लेकर गंभीर धाराओं में मुक़दमा दर्ज किया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली में पूछताछ करने के साथ अन्य को सीसीटीवी कैमरे एवं वीडियो के आधार पर चिन्हित कर रही है।
वही क्षेत्र की जनता की मांग है कि पिढ़वलमोड़ पर अंडरब्रिज या फ्लाईओवर न होने से फोरलेन निर्माण के बाद सड़क के इसपार से उसपार आने जाने के लिए कोई सुविधाएं नहीं होने से बहुत से लोगों की दुर्घटना में मौत होने के साथ सैकड़ों लोग गंभीररूप से घायल हो गए। और उनके परिवार की जमापूंजी खत्म हो गई। पिढ़वल मोड़ पर समस्या का समाधान जल्द से जल्द खोजा जाए।
























































Leave a comment