Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बकरीद त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

घोसी।दोहरीघाट ।ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर सोमवार को दोहरीघाट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एसडीएम अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी की उपस्थिति में आयोजित बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं ने त्योहार को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। साथ ही नई परंपरा न शुरू करने की हिदायत भी दी गई। चेतावनी दी कि अगर कहीं से कोई गड़बड़ी की शिकायत मिली तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। 
घोसी एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी कदापि न करे। दूसरे समुदाय की भावनाओं को सम्मान रखे। कहा कि अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि बकरीद भाईचारे और बलिदान का पर्व है, जिसे सभी समुदायों को मिलकर शांतिपूर्ण माहौल में मनाना चाहिए। बताया कि नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कुर्बानी के दौरान सभी पशुओ के अवशेष को नगर पंचायत की तरफ से खोदे गए गड्ढों में डाल कर मिट्टी से ढक दें। बकरीद की नमाज किसी भी सार्वजनिक स्थानों और रास्ते पर न की जाएं। कुर्बानी की कोई भी फोटो, वीडियो को वायरल नही करेगा, यदि ऐसा कोई करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की उत्तेजक गतिविधि से बचने की अपील की। एसडीएम ने थानाध्यक्ष को लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh