बड़ी बहन के #देवर ने किया रेप, फोटो-#वीडियो स्टेटस पर डालने वाला #आरोपी भेजा गया जेल
#आजमगढ़ ब्रेकिंग: बड़ी बहन के #देवर ने किया रेप, फोटो-#वीडियो स्टेटस पर डालने वाला #आरोपी जेल गया...........आजमगढ़ #मेहनगर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर 6 साल तक दुष्कर्म करने और शादी से इनकार पर युवती की अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 16 मई 2026 को पीड़िता ने थाना मेहनगर में तहरीर दी थी। बताया कि वह अपनी बड़ी बहन के ससुराल आती-जाती थी। इसी दौरान बहन का देवर प्रशान्त कुमार पुत्र गोविन्द राम निवासी ग्राम टोडरपुर थाना मेहनगर उससे बातचीत करने लगा। शादी का झांसा देकर आरोपी ने करीब 6 वर्षों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। शादी से इनकार करने के बाद आरोपी ने पीड़िता की अश्लील फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर लगाकर वायरल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर थाना मेहनगर में मु0अ0सं0- 167/26 धारा 69 बीएनएस व 67A आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 मई 2026 को निरीक्षक जयप्रकाश यादव की टीम ने आरोपी प्रशान्त कुमार को मेहनगर चौराहे से सुबह 10:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का चालान न्यायालय किया गया है।




















































Leave a comment