निजामाबाद में चापड़-डंडे से हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार किए बरामद
Azamgarh के थाना निजामाबाद क्षेत्र में मारपीट और दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल किए गए 4 डंडे और 2 चापड़ भी बरामद किए गए हैं, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, 24 मई 2026 को थाना निजामाबाद पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि तिग्गीपुर कसाई मुहल्ला में कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
जांच में सामने आया कि पल्लू उर्फ नासिर, यासिर पुत्रगण सहाबुद्दीन उर्फ सब्बू, अरफात पुत्र सहाबुद्दीन उर्फ पप्पू, मो. हारून पुत्र अब्दुल अव्वल, नस्सू उर्फ नसीम पुत्र तसव्वर निवासी तिग्गीपुर कसाई मुहल्ला तथा तीन अज्ञात व्यक्तियों ने एकराय होकर भीम सोनकर पुत्र शिवनाथ सोनकर और उनके परिजनों पर चापड़, लाठी-डंडा, पत्थर, लात-घूंसों से हमला कर दिया।
हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पीड़ित पक्ष के कई लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने मौके से 4 डंडा/बांस-बल्ली और 2 चापड़ बरामद किए।
इसके बाद 25 मई 2026 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश सिंह यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मो. हारून पुत्र अब्दुल अव्वल और अरफात पुत्र सहाबुद्दीन उर्फ पप्पू निवासी तिग्गीपुर कस्बा निजामाबाद को डोडोपुर चट्टी से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है, जबकि अन्य 6 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।




















































Leave a comment