Crime News / आपराधिक ख़बरे

सरैया बाजार में महिला के पर्स से मंगलसूत्र व नकदी चोरी, 5 शातिर महिला चोर गिरफ्तार

आजमगढ़। महराजगंज थाना पुलिस ने सरैया बाजार में महिला के पर्स से मंगलसूत्र और नकदी चोरी करने वाली पांच शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी गया मंगलसूत्र और ₹5000 नकद भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 23 मई को वादिनी चन्द्रमती पत्नी रामप्रीत राम निवासी मड़छा हरिबल्लभ ने थाना महराजगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बाजार में मौजूद पांच महिलाओं ने उनके पर्स से मंगलसूत्र और ₹5000 नकद चोरी कर लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 112/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बालेन्द्र कुमार यादव की टीम ने वादिनी के सहयोग से 23 मई की शाम करीब 4:30 बजे सरैया बाजार से पांचों अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्ताओं में राजकुमारी पत्नी धारा प्रसाद, उर्मिला पत्नी छांगुर, सोनम उर्फ रानू पत्नी पंकज निवासी पाउस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ, गीता उर्फ चन्दा पत्नी जितेन्द्र निवासी सिधुवापार बड़हलगंज जनपद गोरखपुर तथा संध्या पत्नी सुग्रीव निवासी कोहरी कोहरा गोला जनपद गोरखपुर शामिल हैं।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में राजकुमारी के पास से चोरी का मंगलसूत्र और ₹700, उर्मिला से ₹900, गीता से ₹1100, सोनम से ₹1000 तथा संध्या से ₹1300 बरामद हुआ। इस प्रकार कुल ₹5000 नकद और मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार मुख्य अभियुक्ता राजकुमारी के खिलाफ पहले से भी बलिया कोतवाली में चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज है। सभी अभियुक्ताओं के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh