Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ में बिजली विभाग का बड़ा घोटाला, SDO पर FIR दर्ज

आजमगढ़। Azamgarh के विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार और लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। माहुल उपखंड में तैनात SDO महेश कुमार गुप्ता के खिलाफ बिजली बिल में कथित हेराफेरी और IGRS पोर्टल पर झूठी आख्या लगाने के आरोप में थाना अहरौला में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, विद्युत वितरण खंड-चतुर्थ फूलपुर के अधिशासी अभियंता एचके प्रजापति ने थाना अहरौला में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ग्राम पकड़ी, पोस्ट अहरौला निवासी उपभोक्ता सच्चिदानंद गुप्ता के बिजली बिल में बिना किसी वैध आधार के संशोधन किया गया। आरोप है कि इस संशोधन के कारण उपभोक्ता पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ा और उसे मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

मामले ने तब गंभीर रूप ले लिया जब पीड़ित उपभोक्ता ने IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि शिकायत के निस्तारण में SDO महेश कुमार गुप्ता ने तथ्यों को छिपाते हुए भ्रामक और असत्य आख्या प्रस्तुत कर दी।

थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता की तहरीर के आधार पर आरोपी SDO के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विभागीय स्तर पर भी मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh