कोतवाली पुलिस ने बकरीद को लेकर नगर में पैदल मार्च कर लोगों से सौहार्दपूर्ण त्योहार को मनाने का निर्देश।
घोसी। मऊ। घोसी प्रभारी सीओ अंजनी पाण्डेय इवरकोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने बकरीद त्योहार को लेकर नगर के विभिन्न मोहल्लों में पैदल मार्च कर लोगों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहारों को मनाने की अपील किया।
सीओ अंजनी पाण्डेय एवं कोतवाल जाप्रमेन्द्रकुमारसिंह के नेतृत्व में एसआई पुलिस के जवान कोतवाली के घोसीनगर क्षेत्र के अंतर्गत कोतवाली से चलकर स्टेशन रोड, बस स्टेशन,मधुबन मोड व करीमुद्दीनपुर में पैदल गस्त किया गया। तथा आगामी बकरीद त्योहार को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच पहुंच कर पैदल गस्त के दौरान से संवाद करने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करने की बात कही। साथ ही कहा कि किसी भी हालत में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होगी। साथ ही त्योहार से संबंधित दिशा निर्देश से अवगत कराया गया । तथा उनकी समस्याओं को भी सुना। कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने लोगों से अपील किया कि अफवाहों पर ध्यान न दें। कुर्बानी अपने घरों या हाता में ही करे। सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट पर रिपोस्ट न करे। उसकी जानकारी मातापिता को दे और प्रशासन को सूचित करें। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति,वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस अवसर पर कोतवाली के साथ क्षेत्र के सभी पुलिस चौकी के एसआई, पुलिस कर्मी साथ रहे।

























































Leave a comment