अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ़्तार
देवरिया। जनपद के थाना श्रीरामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से 98 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया । पुलिस ने बरामद शराब की कुल मात्रा 846 लीटर बताई है,
रविवार की रात्रि थाना श्रीरामपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर तस्कर बिहार की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बंकुल मोड़ के पास घेराबंदी कर वाहन संख्या BR 01JL 5743 को रोक लिया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से “ऑफिसर च्वाइस” ब्रांड की 98 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।ड मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अनवर अली पुत्र अकबर हुसैन निवासी बरहोगा जद्दू थाना जामो बाजार जनपद सिवान, बिहार तथा धनु कुमार पुत्र सुदर्शन प्रसाद निवासी तितिरा थाना मैरवा जनपद सिवान, बिहार के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना श्रीरामपुर में आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जनपद में अपराध एवं शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में थाना श्रीरामपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल किया ।

























































Leave a comment