Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत : गोविन्द नारायण शुक्ला

•भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, पहले दिन आठ सत्रों में मिला वैचारिक प्रशिक्षण
कादीपुर, सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत सोमवार को अखंडनगर क्षेत्र स्थित श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज, कलान में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी गोविन्द नारायण शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षित, अनुशासित और सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक ताकत होते हैं।
उन्होंने “हमारी कार्य पद्धति” विषय पर बोलते हुए कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता निर्माण की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है। प्रशिक्षण, संवाद और नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि वैचारिक रूप से भी मजबूत होना चाहिए, तभी संगठन समाज के बीच प्रभावी भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी और विधायक सुरेश पासी की मौजूदगी रही। इससे पहले श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने मुख्य अतिथियों एवं पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन आयोजित आठ सत्रों में विचार परिवार, वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास एवं विकास सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, पूर्व प्रदेश मंत्री कौशलेंद्र पटेल, सुनील सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर तथा जोन सह संयोजक प्रशिक्षण महाभियान राजेन्द्र भंडारी समेत कई वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
पूर्व जिला महामंत्री घनश्याम चौहान के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में नियंत्रक आनंद द्विवेदी, आशीष सिंह रानू और अयोध्या प्रसाद वर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रामचन्द्र मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक विनोद सिंह, सीताराम वर्मा, राज प्रसाद उपाध्याय, राजेश गौतम, प्रवीन कुमार अग्रवाल, कृपाशंकर मिश्रा, सुमन सिंह, विजय प्रताप, संदीप सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, विजय मिश्र, गांधी सिंह, विजय रघुवंशी, एलके दूबे, सुभाष चन्द्र, भावना सिंह, डॉ. प्रीति प्रकाश, धर्मेन्द्र कुमार, बबिता तिवारी, रेखा निषाद, रचना अग्रवाल, उपमा शर्मा, अनीता पाण्डेय, लक्ष्मी सिंह, अशोक कुमार सिंह, अजय सिंह अधियार और राजेश चतुर्वेदी समेत लगभग 200 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh