पीड़ित की हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया गया रेफर
सिद्धिकपुर जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के मुडैला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई मामला इतना बढ़ गया की एक पक्ष से 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हालत बिगड़ते देख परिजनों ने उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजा काला पर लाया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए पीड़ित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार मुडैला गांव के निवासी बृजेश यादव ने बताया कि शाम मुडैला गांव में बने पुल के पास वह टहलने गया था।तभी उसी गांव के सुड्डू बिन्द कुछ युवकों के साथ पुल के पास पहुंच कर गाली गलौज करने लगा जब इसका विरोध बृजेश ने किया तो वह लोग मारपीट करने पर उतारू हो गए और जमकर बृजेश की पिटाई कर दी है जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो आनन-फानन में परिजनों को सूचना देकर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य करंजा काला पर लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया है।
वही पीड़ित पक्ष ने सराय ख्वाजा थाने में तहरीर देकर मामले की छानबीन की गुहार लगाई है।
























































Leave a comment